शहर

कटिहार मेले में ब्रेक डांस झूले का खौफनाक मंजर, घूमते झूले से गिरे लोग; Video वायरल

बिहार के कटिहार के दशहरा मेले में लगे ब्रेक डांस झूले के आपस में टकराने से कई लोग गिर गए। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

कटिहार के बड़ी दुर्गा स्थान में दशहरा के मौके पर लगे मेले में ब्रेक डांस झूले से जुड़ा एक डरावना वीडियो सामने आया है। वीडियो में झूला शुरू होते ही उसके बॉक्स में बैठे एक व्यक्ति के नीचे गिरने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीट का लॉक ठीक से बंद नहीं होने के कारण यह घटना हुई। हालांकि, झूले की सीट टूटने की बात भी कही जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राहत की बात यह है कि अब तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है। घटना के बाद झूले के आसपास मौजूद लोगों ने हंगामा किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को किसी तरह नियंत्रित किया गया। फिलहाल, ब्रेक डांस झूले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article