एजुकेशन

HTET 2025: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का आखिरी मौका, प्रक्रिया पूरी न होने पर रोक दिया जाएगा रिजल्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने पेंडिंग बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए एक और मौका दिया है। ऐसे उम्मीदवार 6 और 7 नवंबर 2026 को बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पहुंचकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

HTET 2025: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का आखिरी मौका

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 में शामिल हुए जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है, उनके लिए राहत की खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने पेंडिंग बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए एक और मौका दिया है। ऐसे उम्मीदवार 6 और 7 नवंबर 2026 को बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पहुंचकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बोर्ड के मुताबिक, जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन लंबित होने के कारण RLV (Result Late due to Verification) दिखा रहा है, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसमें वे उम्मीदवार भी शामिल हैं, जिन्हें पहले एक या दो बार वेरिफिकेशन का मौका मिला था, लेकिन वे प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए।

जिन उम्मीदवारों ने पहले दिए गए तीनों मौकों का इस्तेमाल नहीं किया, वे भी अब वेरिफिकेशन करा सकते हैं। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को अपनी अनुपस्थिति की रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय के कमरा नंबर 28 में जमा करनी होगी। इसके साथ ही परीक्षा के सूचना बुलेटिन में तय फीस या जुर्माना 6 नवंबर 2026 तक जमा करना जरूरी है।

कब और कहां कराना होगा वेरिफिकेशन?
जानकारीविवरण
परीक्षाHTET 2025
वेरिफिकेशन की तारीख6 और 7 नवंबर 2026
स्थानBSEH मुख्यालय, भिवानी
जरूरी दस्तावेजमूल पहचान पत्र और फोटो वाला मूल एडमिट कार्ड
हेल्प/रिपोर्ट कक्षकमरा नंबर 28

दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय में जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करा सकते हैं।

वेरिफिकेशन नहीं कराया तो क्या होगा?

बोर्ड ने साफ किया है कि तय तारीखों के भीतर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा। बोर्ड इस बारे में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी सूचना भेज रहा है। बता दें कि HTET 2025 की परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को हुई थी, जबकि इसका रिजल्ट 22 अगस्त को घोषित किया गया था। उम्मीदवारों को सलाह है कि जाने से पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देश जरूर देख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article