जॉब्स

SSC Phase X Additional Result 2022: जारी हुआ सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 29, 2023, 11:01 PM IST

SSC Phase X Additional Result 2022, Sarkari Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट फेज X ग्रैजुएट लेवल, हायर सेकेंडरी और मैट्रिकुलेशन लेवल परीक्षा का एडिशनल रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC Selection Post X Result 2022

Photo : iStock

SSC Phase X Additional Result 2022, Sarkari Result 2023: एसएससी सेलेक्शन पोस्ट रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट फेज X ग्रैजुएट लेवल, हायर सेकेंडरी और मैट्रिकुलेशन लेवल परीक्षा का एडिशनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए भी रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Selection Post X Result 2022: कब हुई परीक्षा

एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज X परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त 2022 से 5 अगस्त 2022 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, परीक्षा की उत्तर कुंजी 17 अगस्त 2022 को अपलोड की गई थी। जबकि, इस परीक्षा के नतीजे 18 नवंबर को जारी किए गए थे।

SSC Selection X Result 2022: इतने अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मैट्रिक लेवल के लिए अतिरिक्त 454 अभ्यर्थियों को अगले दौर की स्क्रूटनी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं, हायर सेकेंडरी (10 + 2) लेवल के लिए 673 और ग्रैजुएट और उससे ऊपर के लेवल के लिए 377 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं

How to download SSC Selection Post Phase X Additional Result 2022

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
  • फिर Phase X/2022/Selection Post Examination- Declaration of Additional Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • आप इसमें अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC Selection Post Phase X Result 2022: ध्यान रखें ये बात

अगले दौर के लिए चुने गए अतिरिक्त अभ्यर्थियो को अपने ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंटआउट 3 सप्ताह के भीतर या 19 जून तक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article