जॉब्स

SSC MTS Recruitment 2025: एसएससी एमटीएस व हवलदार भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, लास्ट डेट नजदीक

SSC MTS Recruitment 2025: एसएससी एमटीएस व हवलदार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह ssc.gov.in पर 24 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।

Image

SSC MTS Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

SSC MTS Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक एसएससी एमटीएस परीक्षा 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 24 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 जुलाई है। जबकि, अभ्यर्थी 29 जुलाई से 31 जुलाई तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

इस परीक्षा के माध्यम से हवलदार के कुल 1075 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि, एमटीएस रिक्तियों की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि लिखित परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा।

How to apply for SSC MTS Exam 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

SSC MTS Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

एसएससी एमटीएस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 25 साल और हवलदार पदों के लिए 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article