SSC GD Constable Notification 2024 Date: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जीडी कांस्टेबल परीक्षा का नोटिफिकेशन (SSC GD Constable Notification 2024) आज यानी 27 अगस्त को नहीं जारी किया जाएगा। आयोग ने जीडी कांस्टेबल नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख में बदलाव (SSC GD Constable Notification 2024 Date Revised) कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नया नोटिस चेक कर सकते हैं।
SSC GD Constable Notification 2024 Date: सितंबर में आएगा नोटिफिकेशन
एसएससी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, जीडी कांस्टेबल एग्जाम का नोटिफिकेशन आज यानी 27 अगस्त को जारी किया जाना था। हालांकि, प्रशासनिक कारणों के चलते अब इस परीक्षा का नोटिफिकेशन 5 सितंबर को जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
SSC GD Constable Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
एसएसी जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for SSC GD Constable Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
