तेलंगाना बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, तेलंगाना (BSE Telangana) जल्द ही TS SSC Time Table 2027 जारी कर सकता है। डेटशीट जारी होने के बाद छात्र विषय के हिसाब से परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। डेट शीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाना होगा। फिलहाल अभी लेटेस्ट अपडेट यह है कि मार्च 2027 में होने वाली एसएससी पब्लिक परीक्षाओं की विषयवार डेटशीट जारी नहीं हुई है, लेकिन 30 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक बिना लेट फीस के परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
तेलंगाना के शिक्षा विभाग के परीक्षा निदेशालय ने मार्च 2027 की एसएससी परीक्षा के लिए फीस जमा करने का शेड्यूल घोषित कर दिया है। छात्रों को सलाह है कि वे तय समय के भीतर फीस जमा कर दें। फीस भरने की प्रक्रिया और जरूरी जानकारी के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना बेहतर रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मार्किंग स्कीम क्या है? बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनने में करती है बड़ी मदद
TS SSC Time Table 2027 PDF कैसे डाउनलोड कर सकेंगे
डेटशीट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाना होगा
2. होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन या परीक्षा से जुड़े सेक्शन को खोलना होगा
3. SSC Public Examinations March 2027 Time Table का लिंक खोजना होगा
4. लिंक पर क्लिक करके डेटशीट की PDF खोलना होगा
5. सभी विषयों की तारीख और परीक्षा का समय ध्यान से देखना होगा।
6. PDF डाउनलोड करके सेव करना होगा और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेना होगा।
डेटशीट में किन बातों की जानकारी मिलेगी?
आधिकारिक टाइमटेबल में विषयों के नाम, परीक्षा की तारीख, दिन, पेपर का समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। छात्रों को डेटशीट जारी होने के बाद हर विषय की तारीख ध्यान से जांचनी चाहिए, ताकि रिवीजन की सही योजना बनाई जा सके।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Board Exam टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना जरूरी है? समझें Productive Hour Rule
