जॉब्स

SSC CHSL Notification 2025: जून माह की 5वीं बंपर भर्ती! आज जारी हो सकता है एसएससी सीएचएसएल का नोटिफिकेशन

SSC CHSL Notification 2025, SSC CHSL Recruitment 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन आज यानी 23 जून 2025 को कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (SSC CHSL Notification 2025) सकता है। एसएससी कैलेंडर के अनुसार यहां आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 18 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। यहां आप एसएससी सीएचएसएल के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

SSC CHSL Notification 2025: आज जारी हो सकता है एसएससी सीएचएसएल का नोटिफिकेशन

SSC CHSL Notification 2025, SSC CHSL Recruitment 2025: एसएससी सीएचएसएल भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC CHSL Notification 2025) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज यानी 23 जून 2025 को कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (SSC CHSL Recruitment) सकता है। एसएससी कैलेंडर के अनुसार 12वीं पास अभ्यर्थी 18 जुलाई तक यहां अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। वहीं पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 8 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में यहां आप एसएससी सीएचएसएल की भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

SSC CHSL Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

एसएससी सीएचएसएल के एजुकेशन क्वालिफिकेश की बात करें तो LDC, JSA, PA/SA के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार गणित विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए। यहां एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, पीडब्ल्यूडी को 10 वर्ष की छूट दी जाती है।

SSC CHSL Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC CHSL Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

SSC CHSL Vacancy 2025: एग्जाम पैटर्न

एसएससी सीएचएसएल के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यहां दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। टियर 1 की परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस (General Intelligence) से 50 मार्क्स के 25 प्रश्न, जनरल अवेयरनेस (General Awareness) से 50 नंबर के 25 सवाल, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude) से 50 मार्क्स के 25 प्रश्न और इंग्लिश लैंग्वेज (English Language) से 20 नंबर के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। यहां कुल 200 नंबर के 100 सवाल आएंगे।

SSC CHSL Seletion Process: सेलेक्शन प्रोसेस

टियर 1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार टियर 2 की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। टियर 2 योग्यता आधारित होगा। जबकि टियर 3 अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट होगा। यहां इंग्लिश टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article