वर्ल्ड सिनेमा

‘लगान’ के 25 साल पूरे होने पर Aamir Khan को मिलेगा खास तोहफा, सिंगापुर में मिलेगा बड़ा सम्मान

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 25, 2026, 01:29 PM IST

Aamir Khan Get Award: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। एक्टर को सिंगापुर में खास सम्मान मिलने वाला है।

Image

आमिर खान को मिलेगा अवॉर्ड (Image Source: IMDb)

Lagaan Actor Aamir Khan Get Award: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ महीने पहले आमिर खान ने तीसरी शादी की है। इसके बाद से एक्टर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। इन सब के बीच आमिर खान को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि आमिर खान से जुड़ी क्या नई खबर सामने आई है, जिसने बी-टाउन में भी हलचल मचा दी है।

आमिर खान को मिलेगा अवॉर्ड

एक्टर आमिर खान को सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 37वें एडिशन में Screen Icon Award से सम्मानित किया जाएगा। ये फेस्टिवल 21 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। फेस्टिवल की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी आमिर खान का नाम Screen Icon Award पाने वाले कलाकार के तौर पर शामिल है। आमिर खान के लिए ये सम्मान इसलिए भी खास है क्योंकि इसी फेस्टिवल में उनकी चर्चित फिल्म ‘लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया’ (Lagaan: Once Upon a Time in India) की रिलीज के 25 साल पूरे होने के मौके पर स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी। इस स्क्रीनिंग में आमिर खान के साथ फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) भी शामिल होंगे।

आमिर खान करेंगे खास बातचीत

फेस्टिवल की शुरुआत साउथ कोरियाई पॉलिटिकल थ्रिलर ‘द असैसिन’ (The Assassin) से होगी। फिल्म के निर्देशक हुर जिन-हो और एक्टर शिम यून-क्यूंग और पार्क सुंग-हून ओपनिंग में शामिल होंगे। कोरे-एडा ‘नोबडी नोज’, ‘लाइक फादर, लाइक सन’, ‘मॉन्स्टर’ और पाल्मे डी’ओर जीतने वाली ‘शॉपलिफ्टर्स’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एशियाई सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें फेस्टिवल का सिनेमा ऑनरेरी अवॉर्ड दिया जाएगा। Variety की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान फेस्टिवल के ‘In Conversation With’ सेशन का भी हिस्सा बनेंगे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article