जॉब्स

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2024: एसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL 2024 के लिए टियर 1 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स SSC Exam की वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC CGL का एडमिट कार्ड जारी

Photo : Times Now Digital

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL 2024 के लिए टियर 1 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 17727 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।

SSC CGL परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा 9 सितंबर 2024 से 26 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। एडमिटा कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

SSC CGL Tier 1 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब SSC Combined Graduate Level CGL 2024 Admit Card के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Admit के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2024 Download यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

SSC CGL Exam 2024 में इन बातों का रखें ध्यान

एडमिट कार्ड रिजन वाइज जारी किया गया है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, एग्जाम सेंटर का पता, एग्जाम की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, फोटो और सिग्नेचर जैसी डिटेल्स होंगी। इन डिटेल्स को चेक करने के बाद ही एडमिट कार्ड प्रिंट कराकर एग्जाम सेंटर पर जाएं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article