जॉब्स

SSB Odisha Teacher Recruitment 2024: ओडिशा में टीजीटी पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

SSB Odisha Teacher Recruitment 2024, SSB Odisha TGT Notification 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा ने टीजीटी के 2064 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

Image

Odisha TGT Recruitment 2024

SSB Odisha Teacher Recruitment 2024, SSB Odisha TGT Notification 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर 7 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी से शुरू की गई है।

Odisha Teacher Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से टीजीटी के कुल 2064 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 150 अंकों के 100 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। टीजीट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 9 के तहत 35400 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा।

SSC Odisha TGT Recruitment 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

टीजीटी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैंचलर्स और बीएड की डिग्री होनी चाहिए।

How to Apply for SSC Odisha TGT Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर टीजीटी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन की कॉपी संभाल कर रख लें।

SSB Odisha TGT Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी ओडिशा टीजीटी भर्ती के लिए 7 फरवरी 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article