Railway Recruitment 2022, Southern Railway Recruitment 2022, rrcmas.in: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। दक्षिण रेलवे ने लेवल 1 और लेवल 2 के तहत भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcmas.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी दक्षिण रेलवे भर्ती 2022 के लिए निर्धारित प्रारूप में 8 नवंबर 2022 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू की गई है।
Railway Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से दक्षिण रेलवे में कुल 16 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, लेवल 1 के तहत 14 पद और लेवल 2 के तहत 3 पद शामिल हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 60 अंकों की होगी। जिसके बाद 40 अंकों का प्रमाण पत्र सत्यापन होगा।
Indian Railway Jobs: क्या होनी चाहिए योग्यता?
दक्षिण रेलवे में लेवल 1 पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित की गई है। साथ ही अभ्यर्थी 10वीं कक्षा पास या आईटीआई होना चाहिए। वहीं, लेवल 2 एनटीपीसी पदों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास और टेक्नीशियन पदों के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। इसके अलावा आयु 30 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Railway Jobs 2022: इतना देना होगा शुल्क
दक्षिण रेलवे में यह भर्ती स्काउट और गाइड कोटा के तहत की जा रही है। आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Railway Bharti 2022: आवेदन की तारीख
योग्य अभ्यर्थी दक्षिण रेलवे भर्ती 2022 के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 8 नवंबर 2022 तक या उससे पहले भेज सकते हैं। हालांकि, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, जम्मू और कश्मीर सहित ऐसे ही अन्य राज्य के निवासियों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर निर्धारित की गई है।
