जॉब्स

SCCL Recruitment 2024: सरकारी कंपनी में मैनेजमेंट ट्रेनी की वैकेंसी, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

SCCL Recruitment 2024 Non Executive: सरकारी कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL ) की तरफ से एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 327 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट scclmines.com पर जाना होगा।

Image

SCCL में सरकारी नौकरी

Photo : iStock

SCCL Recruitment 2024 Non Executive: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा तैयार हो जाएं। सरकारी कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) की तरफ से एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 327 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट scclmines.com पर जाना होगा।

सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए 29 जून 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।

SCCL Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट scclmines.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Singareni Collieries Company Limited Executive and Non-Executive Cadre के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Apply Here के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

वैकेंसी डिटेल्स

इस वैकेंसी के माध्यम से Executive and Non-Executive Cadre में भर्तियां होंगी। इसमें कुल 327 खाली पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें Executive Cadre में 49 और Non-Executive Cadre में कुल 278 पदों पर भर्तियां होंगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल scclmines.com पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।

सैलरी डिटेल्स

सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) की तरफ से जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास SSC, ITI और Diploma होना जरूरी है। इसमें आवेदक की उम्र 18 साल से ज्यादा और 30 साल से कम होनी चाहिए। इसमें सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article