SBI SCO Recruitment 2024 Sarkari Naukri: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के खाली पदों पर भर्तियां जारी हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से निकली इस वैकेंसी के माध्यम से करीब 1500 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। बैंक में सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार अवसर है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाना होगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
SBI SCO Recruitment 2024: स्टेट बैंक जॉब के लिए करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर SBI Specialist Cadre Officers SCO Various Post Recruitment 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब Apply Online के ऑप्शन पर जाएं।
- मांगी गई डिटेल्स से अब रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
SBI Specialist Cadre Officers SCO Various Post Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
एप्लीकेशन फीस
स्टेट बैंक की इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 750 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स फ्री में आवेदन कर सकते हैं।
सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी
स्टेट बैंक की इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को पहले योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा के बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा। इसमें डिप्टी मैनेजर के पद पर सेलेक्ट होने वालों की बेसिक सैलरी 64,820 रुपये से 93,960 रुपये होगी। वहीं, असिस्टेंट मैनेजर सिस्टम के पद सैलरी 48,480 रुपये से 85,920 रुपये होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
