State Bank Job Vacancy 2022: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 1422 सर्किल आधारित अधिकारी (सीबीओ) पदों को लेकर जल्द आवेदन प्रक्रिया खत्म होने वाली है। आवेदन करने की लास्ट डेट 07 नवंबर, 2022 रखी गई है। इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें जो स्टेप्स में आयोजित होगी। 1. ऑनलाइन परीक्षा 2. स्क्रीनिंग और फिर 3. साक्षात्कार यानी इंटरव्यू।
एसबीआई सीबीओ भर्ती 2022: वैकेंसी विवरण
नियमित वैकेंसी: 1400 पद
भोपाल: 175 पद
भुवनेश्वर: 175 पद
हैदराबाद: 175 पद
जयपुर: 200 पद
कोलकाता: 175 पद
महाराष्ट्र: 200 पद
उत्तर पूर्वी: 300 पद
एसबीआई सीबीओ भर्ती 2022: जरूरी डेट्स
आवेदन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान: 18 अक्टूबर से 07 नवंबर, 2022 तक
ऑनलाइन टेस्ट के लिए कॉल लेटर डाउनलोड: नवंबर / दिसंबर 2022 (अस्थाई)
ऑनलाइन टेस्ट: 04 दिसंबर 2022 (टेंटेटिव)
एसबीआई सीबीओ भर्ती 2022 वेतन:
वर्तमान में, प्रारंभिक मूल वेतन 36,000/- के वेतनमान में 36000-1490/7-46430-1740/2-49910-1990/7-63840 है जो कनिष्ठ प्रबंधन ग्रेड स्केल-1 प्लस 2 अग्रिम वेतन वृद्धि पर लागू है। किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक/क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी संवर्ग में और अधिकारी डी.ए., एच.आर.ए./लीज रेंटल, सी.सी.ए, मेडिकल और समय-समय पर लागू नियमों के अनुसार अन्य भत्ते के साथ अनुलाभ के लिए भी पात्र होंगे।
