जॉब्स

SBI PO Recruitment 2025: एसबीआई बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर की बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 600 पद, यह है डिटेल

SBI PO Recruitment 2025 Notification: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने वर्ष 2025-25 के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत कुल 600 रिक्तियों को भरा जाएगा। जानें कैसे होगा सेलेक्शन, क्या मांगी है पात्रता और कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Image

एसबीआई बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर की 600 रिक्तियां

SBI PO Recruitment 2025 Notification: ग्रेजुएट पास हैं? और बैंक में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपका इंतजार हुआ खत्म। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने वर्ष 2025-25 के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) की भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस SBI PO Recruitment 2025 Notification के तहत 600 रिक्तियों को भरा जाएगा। जानें कैसे होगा सेलेक्शन, क्या मांगी है पात्रता और कब तक कर सकते हैं अप्लाई देखें SBI PO Recruitment 2025 Details

SBI PO Recruitment 2025 Form ! SBI PO Recruitment 2025 Apply Online

भारत के सबसे प्रतिष्ठित बैंकों में से एक एसबीआई में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। उम्मीदवार प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) बनने के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आपको sbi.co.in/web/careers/probationary-officers पर जाने की जरूरत है।

SBI PO Recruitment 2025 Selection Process

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साइकोमेट्रिक टेस्ट/ ग्रुप एक्सरसाइज/ साक्षात्कार शामिल हैं।

SBI PO Recruitment 2025 Date ! SBI PO Recruitment 2025 Last Date

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 27 दिसंबर, 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 16 जनवरी, 2025

SBI PO Recruitment 2025 Notification Pdf के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड फरवरी 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

SBI PO Recruitment 2025 Exam

प्रारंभिक परीक्षा 8 मार्च और 15 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी।

SBI PO Recruitment 2025 Application Fee

आवेदन शुल्क आवेदक की श्रेणी के आधार पर अलग-अलग है: जैसे सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 750 रुपये, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article