जॉब्स

SBI PO Recruitment 2022: एसबीआई पीओ के लिए sbi.co.in पर जल्द करें आवेदन, लास्ट डेट कल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 10:49 PM IST

SBI Recruitment 2022, SBI PO Recruitment 2022, sbi.co.in: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी एसबीआई पीओ भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर 12 अक्टूबर 2022 यानी‌ कल तक अप्लाई कर सकते हैं। ‌चयनित अभ्यर्थियों को 41,960 रुपए महीने शुरुआती वेतन मिलेगा।

Image

एसबीआई पीओ भर्ती के लिए जल्द अप्लाई करें।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई पीओ भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन
  • 12 अक्टूबर आवदेन की आखिरी तारीख
  • 1673 पदों पर होगी भर्ती

SBI PO Recruitment 2022, State Bank of India Probationary Officer Recruitment 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी एसबीआई पीओ भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर 12 अक्टूबर 2022 यानी‌ कल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ‌ इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू की गई थी।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1673 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रिलिमनरी परीक्षा 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। ‌इस परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। प्रिलिमनरी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे

प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आयु 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि,‌ सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। एसबीआई बैंक पीओ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 41,960 रुपए महीने शुरुआती मूल वेतन मिलेगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/careers पर 12 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 750 रुपए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि एसबीआई पीओ भर्ती 2022 के लिए यह आखिरी मौका है।‌ तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एसबीआई ने हाल ही में रिटायर्ड बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार, कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट में रिजॉल्वर के 47 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2022 तक बैंक की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article