Mr Faisu Announces His Nikaah: मशहूर सोशल मीडिया पर्सनालिटी और 'खतरों के खिलाड़ी 12' का हिस्सा रह चुके मिस्टर फैजू इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख (Faisal Shaikh) की शादी की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। यहां तक कि उनकी शादी का कार्ड भी जमकर वायरल हो रहा था। लेकिन अब खुद मिस्टर फैजू ने शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में शादी की खबरों पर न केवल मुहर लगाया। बल्कि मिस्टर फैजू ने ये भी बताया कि वह मदीना शरीफ में होने वाली बीवी के साथ निकाह करेंगे। मिस्टर फैजू के साथ-साथ उनकी बहन ने भी निकाह के लिए उत्साह जाहिर किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar की तबीयत दिल्ली आकर हुई नासाज, व्लॉग में बोलीं- मेरी हालत डाउन हो गई...
मिस्टर फैजू (Mr Faisu) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में निकाह से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। उन्होंने इस बारे में कहा, "दोस्तों मैंने पिछले 10 दिनों से मैंने अपना डेली व्लॉग बंद कर दिया था, क्योंकि मैं इन दिनों तैयारी कर रहा था अपनी शादी की। मुझे ये ऐलान करते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैं इसी महीने निकाह कर रहा हूं और अगले तीन दिनों में ही। मेरे साथ मेरे ससुरालवाले भी हैं। मेरा वेडिंग कार्ड बहुत सारे सेलेब्स ने इंस्टाग्राम पर ओपन कर दिया है, बहुत सारे वीडियोज और बहुत सारे कॉल आए मुझे। ये तो होना ही था एक दिन और वो बहुत जल्द हो गया। मुझे अल्लाह ने इतनी अच्छी नसीब दी है कि अल्लाह के घर जा रहा हूं मैं और वहां जाकर निकाह कर रहा हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में आए ये TV सितारे, अमाल मलिक बोले- तुम पहले ही जीत चुके हो...

Mr Faisu ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर
मिस्टर फैजू (Mr Faisu) यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे बताया कि उनके निकाह में 25-30 लोग शामिल होंगे, जिसमें उनका और उनकी होने वाली पत्नी का परिवार शामिल होगा। बता दें कि मिस्टर फैजू का रिसेप्शन 19 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित होगा, जिसमें परिवार और खास दोस्तों के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई सितारे भी शामिल होंगे।
