जॉब्स

SBI PO Notification 2024 Date: कब जारी होगा एसबीआई पीओ एग्जाम का नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

SBI PO Notification 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। बीते साल एसबीआई पीओ का नोटिफिकेशन 6 सितंबर को जारी किया गया था।

Image

SBI PO Notification 2024 Date

SBI PO Notification 2024 Expected Date: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (SBI PO Notification 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले यहां शैक्षिणक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी जरूर चेक कर लें।

SBI PO Notification 2024 Date: कब आएगा नोटिफिकेशन

बीते साल एसबीआई पीओ नोटिफिकेशन 6 सितंबर को जारी किया गया था। वहीं, अभ्यर्थियों को 7 सितंबर से 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया था। वहीं, इस साल भी नोटिफिकेशन सितंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply for SBI PO Exam 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

SBI PO Exam 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article