एजुकेशन

Teacher's Day Quotes in Hindi: अपने टीचर्स को इन शानदार कोट्स से दें शिक्षक दिवस की बधाई, मिलेगा गुरुजी का भरपूर आशीर्वाद

Teacher's Day Quotes in Hindi, Shikshak Diwas Quotes in Hindi for kids: देश में हर साल की तरह इस साल भी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। इस दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और एक महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती भी होती है। अगर आप भी अपने शिक्षकों को आभार व्यक्त करना चाहते हैं तो यहां पढ़ें टीचर्स डे पर बेस्ट हिंदी कोट्स।

Image

Teacher's Day Quotes

Teacher's Day Quotes in Hindi, Shikshak Diwas Quotes in for kids: एक शिक्षक न केवल हमारी शैक्षणिक गतिविधियों बल्कि हमारे मूल्यों, आकांक्षाओं और जीवन के दृष्टिकोण को भी आकार देता है। शिक्षक के इसी योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए देश में हर साल की तरह इस साल भी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teacher's Day 2024) मनाया जाएगा। इस दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और एक महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती भी होती है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपने जीवनकाल के 40 साल एक आदर्श शिक्षक के रूप में समर्पित कर दिए। इस दौरान उन्होंने न केवल भारतीय शिक्षा व्यवस्था के लिए काम किया बल्कि युवाओं को भी प्रेरित किया। इस शिक्षक दिवस अगर आप भी अपने शिक्षकों को आभार व्यक्त करना चाहते हैं तो यहां पढ़ें (Best Teacher's Day Quotes 2024) टीचर्स डे के लिए बेस्ट कोट्स।

Teacher's Day Quotes for Kids in Hindi

जीने की कला और ज्ञान की कीमत बताते हमें शिक्षक,

पुस्तकों से क्या हासिल होता, अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक।

शिक्षक हमें ज्ञान के माध्यम से वो लड़ाई जीतना सिखाते हैं,

जिसमें तलवार उठाने की जरूरत नहीं पड़ती।

Teacher's Day Quotes in Hindi

Teacher's Day Quotes in Hindi

अपने शिक्षक की कथा, कैसे करें बखान,

ईश्वर का अवतार है, रूप धरे इंसान।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

शिक्षक पारस मानिये, खुद को लोहा मान,

उसको छूते ही बनें, सारे कनक समान ।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

Teacher's Day Quotes for Students

गुरुदेव के श्रीचरणों में

श्रद्धा सुमन संग वंदन,

जिनके कृपा नीर से

जीवन हुआ चंदन।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

Shikshak Diwas Quotes

Shikshak Diwas Quotes

धरती कहती,अंबर कहते

कहती यही तराना,

गुरु आप ही पावन नूर हैं

जिनसे रौशन हुआ जमाना।

मेरा नमन हर शिक्षक को!

गुरु तेरे उपकार का

कैसे चुकाऊं मैं मोल,

लाख कीमती धन भला

गुरु हैं मेरे अनमोल।

हैप्पी टीचर्स डे।

Teacher's Day Quotes for Students

Teacher's Day Quotes for Students

गुरु समान दाता नहीं, याचक शीष समान।

तीन लोक की सम्पदा, सो गुरु दीन्ही दान॥

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

Best Teacher's Day Quotes in Hindi

गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय,

बलिहारी गुरु अपने गोविन्द दियो बताय।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

अक्षर-अक्षर हमें सिखाते

शब्द-शब्द का अर्थ बताते

कभी प्यार से कभी डांट से

जीवन जीना हमें सिखाते!

Teacher's Day Quotes for Kids

Teacher's Day Quotes for Kids

दिया ज्ञान का भंडार हमें

किया भविष्य के लिए तैयार हमें,

हैं आभारी उन गुरुओं के हम

जो किया कृतज्ञ अपार हमें।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं !

माता गुरु हैं, पिता भी गुरु हैं

विद्यालय के अध्यापक भी गुरु है,

जिससे भी कुछ सिखा है हमने

हमारे लिए हर वो शख्स गुरु हैं!

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article