एजुकेशन

CSIR UGC NET Registration 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स, यहां देखें लिस्ट

CSIR UGC NET Registration 2026: एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 नवंबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी दस्तावजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

CSIR UGC NET Registration 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

CSIR UGC NET Registration 2026: देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता हासिल करने के लिए आयोजित होने वाली 'सीएसआईआर यूजीसी नेट' (CSIR UGC NET) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जिन योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इस नेशनल लेवल परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया है, उनके पास आवेदन करने के लिए अब केवल कल तक का ही समय शेष है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत है। आइए आपको उनके बारे में बताएं, ताकि आवेदन के दौरान आपको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कौन कर सकता है आवेदन और पात्रता मानदंड?

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है:

शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार ने एमएससी या समकक्ष डिग्री, इंटीग्रेटेड बीएस-एमएस, बीई/बीटेक/बीफर्मा या एमबीबीएस की डिग्री न्यूनतम निर्धारित अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।

विषय श्रेणियां - यह परीक्षा मुख्य रूप से पांच विज्ञान विषयों—केमिकल साइंसेज, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज, लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज के लिए आयोजित की जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MP AYUSH PG Counseling 2026 राउंड 1 का शेड्यूल जारी

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • मास्टर की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र

ऑनलाइन आवेदन करने के आसान चरण

जो उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1 - सबसे पहले उम्मीदवार NTA CSIR नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'CSIR UGC NET Registration' के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपनी बुनियादी जानकारी के साथ मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4 - प्राप्त क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

स्टेप 5 - मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

स्टेप 6 - अपनी श्रेणी के आधार पर निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 7 - फॉर्म का अंतिम बार चेक करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 8 - फॉर्म के सबमिट होने के बाद इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी लें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - "How do you stay organized" इंटरव्यू सवाल का जवाब कैसे दें?

गलती होने पर करेक्शन करने का मौका

यदि आवेदन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती हो जाती है, तो NTA द्वारा जल्द ही करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिसके माध्यम से तय समय-सीमा में विवरण सुधारे जा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article