जॉब्स

SBI Clerk Prelims Result 2024: 8283 पदों के लिए एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जल्द, कैस व कहां से करें चेक

SBI Clerk Prelims Result 2024: Where, How to Check: भारतीय स्टेट बैंक उचित समय पर एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 जल्द जारी होने वाला है। जूनियर एसोसिएट्स प्रारंभिक परिणाम घोषित होने पर, आप यहां दिए गए तरीके से उसे चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

एसबीआई क्लर्क परिणाम 2024, प्रीलिम्स जूनियर एसोसिएट परिणाम लिंक

SBI Clerk Prelims Result 2024 Expected Date Link: क्या आप भी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा जूनियर एसोसिएट्स प्रारंभिक परिणाम 2024 (SBI Clerk Prelims Result 2024) का इंतजार कर रहे हैं। तो यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उम्मीदवारों के लिए एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध होंगे। क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 5, 6, 11 और 12 जनवरी 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

वे सभी उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा के इंतजार में हैं, वे निम्नलिखित स्टेप्स से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 कैसे करें चेक - SBI Clerk Prelims Result 2024: How to Check

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को Result Link or SBI Clerk Prelims Result 2024 Link पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
SBI Clerk Result 2024, Prelims Junior Associate Result Link to Active Soon

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे वे मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा अस्थायी रूप से फरवरी 2024 के महीने में आयोजित की जाएगी।

यह भर्ती अभियान संगठन में 8283 जूनियर एसोसिएट पदों को भरेगा। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 (SBI Clerk Prelims Result 2024 Expected Date) जल्द जारी होने वाला है, रिपोर्ट के अनुसार कभी भी जारी किया जा सकता है, लेकिन एसबीआई ने कोई तारीख साझा नहीं की है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article