देश

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया ट्विस्ट, मुख्य हमलावर फूल सिंह ने कहा- मैं नाबालिग हूं, कोर्ट ने क्या कहा?

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुख्य हमलावर फूल सिंह ने अदालत में खुद को नाबालिग बताते हुए आवेदन दाखिल किया है। उसने दावा किया कि वकील से बात करने की अनुमति नहीं मिलने के कारण वह पहले अपनी उम्र के बारे में कोर्ट को नहीं बता पाया। अदालत ने उसकी उम्र की जांच कराने और 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

Image

टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग करने वाला हमलावर ने खुद को बताया नाबालिग।

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। केस के मुख्य हमलावर फूल सिंह ने अदालत में खुद को नाबालिग बताते हुए एक आवेदन दाखिल किया है। उसने दावा किया है कि घटना के समय उसकी उम्र 18 साल से कम थी। इस आवेदन के बाद अदालत ने उसकी उम्र की जांच कराने का आदेश दिया है और 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

कोर्ट में फूल सिंह ने क्या दलील दी?

सुनवाई के दौरान फूल सिंह ने अदालत में कहा कि उसे अपने वकील से बातचीत करने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसी वजह से वह पहले अदालत को यह नहीं बता पाया कि वह नाबालिग है। उसने अपनी उम्र को लेकर आवेदन दाखिल करते हुए कोर्ट से इस मामले की जांच कराने की मांग की। फूल सिंह की इस दलील के बाद अदालत ने उसकी उम्र से जुड़े दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के निर्देश दिए हैं।

15 दिनों में उम्र की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश

फूल सिंह के आवेदन पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उसकी वास्तविक उम्र का पता लगाने के लिए जांच कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

अब इस जांच रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि घटना के समय फूल सिंह बालिग था या नाबालिग। उम्र की पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया और उस पर लागू कानूनी प्रावधानों को लेकर फैसला हो सकेगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article