SBI Clerk Admit Card 2024 Release Date: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एसबीआई क्लर्क 2024 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि
का ऐलान कर दिया है। साथ में जूनियर एसोसिएट पदों के लिए संभावित परीक्षा का शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इन प्रवेश पत्र को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। जानें किस तारीख से कर सकेंगे चेक
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा आयोजित की जाने वाली एसबीआई क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 फरवरी, 2025 से उपलब्ध होंगे।
SBI Clerk 2024 Prelims Exam Date
परीक्षाएं 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च, 2025 को निर्धारित हैं। इस परीक्षा के जरिये 13,735 जूनियर एसोसिएट पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर, 2024 को शुरू हुई थी और आधिकारिक तौर पर 7 जनवरी, 2025 को समाप्त हो गई थी।
SBI Clerk Admit Card 2024 Download
उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका देखें
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'करियर' सेक्शन पर क्लिक करें।
- रीडायरेक्ट किए गए पेज पर, 'करंट ओपनिंग' चुनें।
- SBI Clerk Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और विवरण सबमिट करें।
- लॉग इन करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
SBI Clerk Admit Card 2024 Download Link
एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक को SBI Clerk Admit Card 2024 Official Website के साथ इस पेज timesnowhindi.com/education पर भी शेयर कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 अंकों और एक घंटे की अवधि के साथ वस्तुनिष्ठ परीक्षण होंगे। इसे तीन खंडों में विभाजित किया जाएगा: अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता।
निगेटिव मार्किंग भी होगी, प्रत्येक गलत आंसर के लिए निर्धारित अंक का एक-चौथाई काट लिया जाएगा।
