जॉब्स

Sarkari Naukri: 55000 पदों पर सरकारी नौकरी, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक फटाफट करें आवेदन

Sarkari Naukri 2024 Latest Job Notification for 10th pass: देशभर में अलग अलग विभागों में सरकारी नौकरी निकली हुई हैं। तकरीबन 55000 से अधिक पदों पर 10वीं पास से लेकर ग्रेजएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Image

Sarkari Naukri 2024 Latest Jobs Notification

Sarkari Naukri 2024 Latest Job Notification for 10th pass: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। लंबे समय से तैयारी कर रहे युवा कमर कस लें क्यों कि देशभर में अलग अलग विभागों में सरकारी नौकरी निकली हुई हैं। देशभर में तकरीबन 55000 से अधिक पदों पर 10वीं पास से लेकर ग्रेजएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी डिटेल्‍स चेक करके आवेदन कर सकते हैं। यहां जानें कहां कहां किन पदों पर निकली है भर्ती।

India Post GDS Recruitment 2024: डाक विभाग में 35 हजार भर्तियां

भारतीय डाक विभाग में लगभग 35 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने के लिए डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2024 से शुरू है, जो 15 जुलाई तक चलेगी। इन पदों के लिए 10वीं पास अप्‍लाई कर सकते हैं। अभ्‍यर्थी की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

HSSC Jobs: एचएसएससी में वैकेंसी

एचएसएससी ने 6000 पदों पर नौकरियां निकाली हैं और आवेदन प्रक्रिया जारी है। 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

SSC recruitment 2024: एसएससी में 8326 नौकरियां

कर्मचारी चयन आयोग एसएससी ने 8326 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 10वीं पास अभ्‍यर्थी इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिये आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी। इन पदों पर 18 से 27 साल तक के उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

IBPS recruitment 2024: आईबीपीएस में बंपर नौकरियां

आईबीपीएस में लगभग 6128 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों पर कोई भी ग्रेजुएट आवेदन कर सकता है।आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई तक चलेगी। आवेदन आईबीपीएस की वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article