जॉब्स

Sarkari Naukri 2022: आरपीएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड तो बीपीएससी ने स्थगित की यह परीक्षा, जानें अन्य विभागों के अपडेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 17, 2022, 08:55 PM IST

Sarkari Naukri 2022: केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी करता रहता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यहां हम आपके लिए लेटेस्ट सरकारी नौकरी और सरकारी रिजल्ट के अपडेट्स लेकर आए हैं।

Image

सरकारी नौकरी 2022

Photo : iStock

Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए हम यहां विभिन्न राज्यों और सरकारी विभागों के अपडेट्स लेकर आए हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां आपको केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी नौकरी के नोटिफिकेशन के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं के अपडेट्स भी मिलेंगे।

RPSC 2nd Grade Admit Card 2022: जारी हुआ एडमिट कार्ड

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर ग्रेड 2 (ग्रुप ए) एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 17 दिसंबर को जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर से 24 सितंबर तक, 26 दिसंबर और 27 दिसंबर 2022 तक 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक दो शिफ्ट में किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC Head Master Exam 2022: स्थगित हुई परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड टीचर के 40506 पदों पर भर्ती के संबंध में एक नया नोटिस जारी किया है। जिसके अनुसार 22 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आयोग की तरफ से परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

SSC CGL Answer Key 2022: आंसर की आज जारी

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 20 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

UPSSSC Result 2022: इस परीक्षा के नतीजे जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लोअर डिवीजन क्लर्क, अपर डिवीजन क्लर्क और सप्लाई इंस्पेक्टर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

RSMSSB CET 2022: जानें कब होगी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सामान्य पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी और 8 जनवरी 2023 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के कुछ दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

REET 2023: रीट परीक्षा का नोटिफिकेशन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य में शिक्षक के 48000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article