जॉब्स

Sarkari Naukri 2022: इस वीकेंड घर बैठे इन सरकारी नौकरी के लिए करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 16, 2022, 08:30 PM IST

Sarkari Naukri 2022: केंद्र और राज्य सरकार समय समय पर देशभर में सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी करता रहता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो इस वीकेंड घर बैठे इन जॉब्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Image

सरकारी नौकरी 2022

Photo : iStock

Sarkari Naukri 2022: देश के लाखों युवा सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं लेकिन कुछ ही लोग अपने इस सपने को हकीकत में बदल पाते हैं। कई बार सही समय पर ठीक जानकारी न होने की वजह से अभ्यर्थी सरकारी नौकरी से हाथ धो बैठते हैं। अगर आप भी सरकारी भर्ती 2022 का ख्वाब सजोएं बैठे हैं तो तैयार हो जाइए क्योंकि हम आपके लिए इस हफ्ते की टॉप सरकारी नौकरी के अपडेट्स लेकर आए हैं। अभ्यर्थी इन नौकरी के लिए वीकेंड पर घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं।

Sarkari Bharti 2022: रीट परीक्षा के लिए करें आवेदन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रथम लेवल और द्वितीय लेवल शिक्षक के 48000 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी रीट 2023 के लिए 21 दिसंबर से 19 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

Railway Jobs 2022: रेलवे में नौकरी का मौका

सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 2422 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए 15 जनवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू की जा चुकी है।

Govt Jobs 2022: अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने टेक्नीशियन, ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस के 1760 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी यहां नौकरी करना चाहते हैं तो 3 जनवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Sarkari Naukri Notification 2022: केवीएस में टीचर की वैकेंसी

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्राइमरी टीचर सहित अन्य 13404 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी केवीएस में सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 26 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Sarkari Naukri 2022: बिहार में नौकरी की बहार

बिहार स्टेट फूड एण्ड सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर सहित कुल 526 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 2 जनवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article