जॉब्स

Sarkari Naukri 2022: शिक्षक पदों पर आई सरकारी नौकरी की बहार, जानें अन्य विभागों के अपडेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 14, 2022, 07:32 PM IST

Sarkari Naukri 2022: केंद्र और राज्य सरकार समय समय पर सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी करता रहता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यहां हम आपके लिए आज की टॉप सरकारी नौकरी लेकर आए हैं।

Image

सरकारी नौकरी 2022

Photo : iStock

Sarkari Naukri 2022 Today: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बेहद शानदार मौका है। देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों में 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी अपने सपनों को हकीकत में बदलना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए आज की टॉप सरकारी नौकरी लेकर आए हैं।

Sarkari Naukri Notification 2022: शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रथम लेवल और द्वितीय लेवल शिक्षक के 48000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा।

Govt Jobs 2022: आज से करें आवेदन

इंडियन ऑयन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने टेक्नीशियन, ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस के 1760 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आज यानी 14 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। इसके लिए आयु 18 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए।

Sarkari Jobs 2022: बीपीएससी ने मांगे आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट के 44 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 14 दिसंबर 2022 से 21 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए।

Sarkari Bharti 2022: यूपी में नौकरी का शानदार मौका

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 303 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी यूपी पीसीएस जे परीक्षा 2022 के लिए 10 जनवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 6 जनवरी निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू की गई थी।

Sarkari Naukri 2022: बीएसएफ में निकली नौकरी

सीमा सुरक्षा बल ने वेटेरिनरी असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु 23 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी 9 जनवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू की गई थी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article