जॉब्स

RSMSSB: महिला सुपरवाइजर सीधी भर्ती परीक्षा 13 जुलाई को, कुल इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

आगामी 13 जुलाई को पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन होगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक जयपुर शहर के 11 केन्द्रों पर होगा

Image

RSMSSB Supervisor Recruitment 2024

KEY HIGHLIGHTS
13 जुलाई को पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा-2024
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित है भर्ती परीक्षा
प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक जयपुर के 11 केन्द्रों पर होगा एग्जाम

RSMSSB Supervisor Recruitment 2024: आगामी 13 जुलाई को पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन होगा। जयपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 116 में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक जयपुर शहर के 11 केन्द्रों पर होगा जिसमें कुल 2 हजार 506 अभ्यर्थियो को प्रवेश पत्र जारी दिए गये हैं।

इसका संचालन 11 जुलाई से 13 जुलाई तक किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 11 जुलाई एवं 12 जुलाई को प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक तथा 13 जुलाई को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त कार्यरत रहेगा। उन्होंने बताया कि जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उक्त नियंत्रण कक्ष पर जयपुर में स्थापित किये गए परीक्षा केन्द्रों से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाएगी एवं जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के संबंध में ही शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article