RSMSSB Mahila Supervisor Vacancy 2024: राजस्थान में पर्यवेक्षक की भर्ती के लिए जिन महिलाओं ने फॉर्म भरा था, उनके लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर RSMSSB Mahila Supervisor 2024 Exam Date Announced कर दी है। परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे उम्मीदवार यहां से परीक्षा का पूरा शिडयूल चेक व डाउनलोड कर ले।
RSMSSB Mahila Supervisor Exam Date
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच अपने आवेदन जमा किए हैं, वे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
RSMSSB Women Supervisor Vacancy 2024
RSMSSB ने 587 रिक्त पदों को भरने के लिए 15 फरवरी से 15 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए थे। इनमें महिला पर्यवेक्षक (महिला सशक्तिकरण) के लिए 176 पद, महिला पर्यवेक्षक (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) के लिए 202 पद और महिला पर्यवेक्षक (महिला) के लिए 209 पद शामिल हैं।
RSMSSB Women Supervisor Salary
चयनित उम्मीदवारों को 9300-34800 रुपये के मूल वेतनमान के साथ पे लेवल 10 के तहत भुगतान किया जाएगा। नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
RSMSSB Mahila Supervisor Admit Card
जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपने आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान महिला पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
