Rajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) Computer Recruitment 2023 की शुरुआत होने वाली है। RSMSSB ने जो हाल ही में संगणक भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था, उसके लिए आवेदन प्रक्रिया दो दिन बाद यानी 12 जुलाई से शुरू हो रही है, बता दें, इस परीक्षा के जरिये आसानी से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है, जानें कौन कर सकता है आवेदन।
संगणक भर्ती 2023 के लिए पदों की संख्या - RSMSSB Computer Recruitment 2023 Post No.
Computer Recruitment 2023 नोटिफिकेशन के तहत कुल 538 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में दो दिन बचे हैं, बता दें, पेपर्स तैयार रखें ताकि विंडो ओपन होते ही आप आवेदन कर सकें। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से (RSMSSB Computor Recruitment 2023) आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन मोड में आवेदन स्वीकार किए जाने की लास्ट डेट 10 अगस्त 2023 है।
संगणक भर्ती 2023 के लिए योग्यता - RSMSSB Computer Recruitment 2023 Eligibility
इच्छक अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित में ग्रेजुएशन पूरा होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन सर्टिफिकेट की भी मांग की गई है। इन पदों को ऑनलाइन प्रकिया के जरिये भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक को खोलें।संगणक भर्ती 2023 के लिए उम्र - RSMSSB Computer Recruitment 2023 Age
जिन उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष और 40 वर्ष से कम है, वे आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नियमानुसार आरक्षण प्रदान किया जाएगा। कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार पात्र होंगे।
