टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Episode 63 Highlights: 'काशवी' पर मजाक सुन भड़के ScoutOP और लव गिल, Gaurav Gupta से हुई तीखी बहस

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 8, 2026, 09:26 AM IST

Bigg Boss 20 Episode 63 Highlights: 'बिग बॉस 20' के दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार में कॉमेडी का तड़का लगाने पहुंचे गौरव गुप्ता का एक मजाक घरवालों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

Image

बिग बॉस 20: गौरव गुप्ता के रोस्ट पर नाराज हुए स्काउट-लव, काशवी का जिक्र आते ही बढ़ा विवाद (Image Source: Bigg Boss 20)

Bigg Boss 20 Episode 63 Highlights: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में हर दिन रिश्तों के नए समीकरण बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। कभी घरवालों के बीच दोस्ती देखने को मिलती है, तो कभी छोटी-सी बात पर बहस शुरू हो जाती है। इस बार शो के दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सलमान खान (Salman Khan) के शो में स्टैंडअप कॉमेडियन गौरव गुप्ता (Gaurav Gupta) पहुंचे थे। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कंटेस्टेंट्स की खिंचाई की, लेकिन उनका एक जोक घर के दो सदस्यों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके बाद बात हंसी-मजाक से आगे बढ़ गई और मंच पर ही बहस का माहौल बन गया।

सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की खिंचाई की

सलमान खान ने एपिसोड की शुरुआत अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' के गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' पर डांस करके की। इसके बाद उन्होंने जियोहॉटस्टार पर 'बिग बॉस 20' के 100 करोड़ वॉच आवर्स पूरे होने का जश्न मनाया और केक काटा। उन्होंने घरवालों से बातचीत की और बताया कि टीवी के साथ-साथ ओटीटी पर भी इस शो को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं। सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। घरवालों के साथ मस्ती करते हुए सलमान ने कुछ कंटेस्टेंट्स को मजेदार नाम दिए और उनकी खिंचाई की। उन्होंने यह भी साफ किया कि मेकर्स माही विज के साथ किसी तरह का पक्षपात नहीं कर रहे हैं और उनके लिए निष्पक्ष हैं।

गौरव गुप्ता ने स्काउट ओपी और लव गिल की जमकर खिंचाई की

इसके बाद सलमान खान ने स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता को स्टेज पर बुलाया और उन्हें घरवालों से बातचीत करने के लिए कहा। गौरव ने घर में कंटेस्टेंट्स की हरकतों को लेकर मजेदार बातें कहीं और सभी की खिंचाई की। स्काउट ओपीऔर लव गिल पर जोक करते हुए उन्होंने काश्वी हिरानंदानी का नाम भी लिया। उन्होंने गेमर स्काउट ओपी से पूछा कि क्या उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड काश्वी याद हैं? गौरव ने उन्हें 'प्लेयर' कहा और मजाक में कहा कि उन्हें दो रिमोट से नहीं खेलना चाहिए। स्काउट ओपी ने तुरंत इस मजाक पर आपत्ति जताई और काश्वी का नाम लेने पर गौरव को टोका। इसके बाद गौरव ने कहा कि लव गिल ने स्काउट ओपी को मुफ्त में 'मसाज थेरेपी' दी है। इस पर स्काउट ओपी ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि उन्हें खुद थेरेपी लेनी चाहिए।

गौरव ने मांगी माफी

जोक बाद लव और स्काउट ओपी ने गौरव के साथ बहस शुरू कर दी, लेकिन गौरव ने उन्हें नजरअंदाज किया और दूसरे कंटेस्टेंट की तरफ बढ़ गए। अपना एक्ट खत्म करते हुए उन्होंने सभी घरवालों से माफी भी मांगी और कहा कि अगर उनकी किसी बात से किसी को बुरा लगा हो तो वो माफी चाहते हैं। गौरव के जाने के बाद स्काउट ओपी ने युंग डीएसए के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी के बारे में कुछ भी गलत नहीं सुन सकते। लव ने भी उनका साथ दिया। युंग ने स्काउट ओपी को शांत कराने की कोशिश की और कहा कि उन्हें सलमान खान के सामने अपना गुस्सा जाहिर नहीं करना चाहिए।

करण जौहर ने कंटेस्टेंट्स से की मुलाकात

इसके बाद करण जौहर, डेन्यूब प्रॉपर्टीज के एडेल साजन और डॉ. सना साजन के साथ स्टेज पर पहुंचे। वे दुबई में अपने प्रोजेक्ट को प्रमोट करने आए थे। तीनों ने घरवालों से मुलाकात की और उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स की खासियतों के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ एक मजेदार टास्क भी खेला। इस दौरान आपसी मतभेदों को लेकर लव और युंग के बीच बहस हो गई। बाद में सलमान खान एक बार फिर स्टेज पर लौटे और सभी को अलविदा कहा।

शनाया कपूर ने किया 'Student Of The Year: After Dark' का प्रमोशन

इसके बाद शनाया कपूर अपनी आने वाली वेब सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का प्रमोशन करने स्टेज पर पहुंचीं। करण जौहर ने घरवालों के साथ एक मजेदार रैपिड-फायर राउंड खेला। इसमें तीन राउंड हुए। पहले राउंड में स्काउट ने गुल्लू का बचाव किया, दूसरे में युंग ने लव का और तीसरे में कनिका ने माही का पक्ष रखा। आखिर में तीनों राउंड के विजेताओं ने एक मजेदार रेस गेम में हिस्सा लिया। इस मुकाबले में युंग ने जीत हासिल की और वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' बने। एपिसोड के आखिर में सलमान खान ने घरवालों को बताया कि वो अगले एपिसोड में एविक्शन का ऐलान करेंगे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article