RSMSSB Schedule Date Sheet 2023: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB की ओर से 2022-2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। शेड्यूल बीते दिन 31 सितंबर को rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। यह कार्यक्रम वर्ष 2023 में होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। विस्तृत कार्यक्रम अभी रिलीज होना बाकी है और जल्द ही इसके जारी होने की उम्मीद है। एक नजर डालते हैं आगामी समय में होने जा रही परीक्षाओं पर।
ग्रेजुएट स्तर पर CET-I परीक्षा 6,7,8 और 9 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। शिक्षक भर्ती परीक्षा 4 और 5 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर CET II परीक्षा 18, 19, 25 और 26 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। शेड्यूल के स्टेप और डायरेक्ट लिंक यहां पर चेक कर सकते हैं।
RSBSSB परीक्षा अनुसूची 2022-23: जरूरी डेट्स
संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर, लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'प्रेस नोट: आरएसएसबी टेंटेटिव परीक्षा कैलेंडर 2022-23'
कैलेंडर पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
तिथियों को यहां पर चेक किया जा सकता है।
संबंधित उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा कैलेंडर अस्थाई है। दूसरे शब्दों में, तिथियां बदल सकती हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा कैलेंडर पर अपडेट रहने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। राजस्थान लैब असिस्टेंट साइंस रिजल्ट 28 सितंबर, 2022 को जारी किया गया है।
इसे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर चेक किया जा सकता है। परीक्षा देने वाले रजिस्टर उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि इसे चेक करने के लिए किसी क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं है। संदेह की स्थिति में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
