बिहार एनईईटी पीजी काउंसलिंग के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड, बीसीईसीई की ओर से बीते दिन बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022 रैंक कार्ड bceceboard.bihar.gov.in पर जारी किया जा चुका है। सभी उम्मीदवार जिन्होंने काउंसलिंग राउंड के लिए खुद को रजिस्टर कराया था, वे अब पीजीएमएसी मेरिट लिस्ट को चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है और नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन करके इसे चेक किया जा सकता है।
रैंक कार्ड जारी होने से पहले बिहार 6 नीट पीजी 2022 या बिहार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट 2022 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 26 सितंबर, 2022 को खत्म हो चुके हैं। अब शेड्यूल के अनुसार, कई पोस्ट ग्रेजुएट / डिप्लोमा / डीएनबी (डिग्री और डिप्लोमा) के फर्स्ट ईयर में प्रवेश के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बिहार राज्य के सरकारी / निजी मेडिकल कॉलेजों में पाठ्यक्रमों को NEET PG काउंसलिंग प्रवेश के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022: ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट
1. आधिकारिक वेबसाइट - bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर पीजीएमएसी टैब पर क्लिक करें।
3. रैंक कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
4. फिर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
5. मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
6. डाउनलोड करें और भविष्य के के लिए एक कॉपी रख लें।
सभी पीजीएमएसी-2022 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया के दौरान अपना मोबाइल नंबर और ईमेल पता न बदलें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सह च्वाइस फिलिंग 5 अक्टूबर, 2022 को खत्म होगी। पहले दौर का अनंतिम यानी प्रोविजनल सीट आवंटन आदेश 8 अक्टूबर, 2022 को किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित उम्मीदवार अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
