REET Result 2022: रीट 2022 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) ने आज यानी 29 सितंबर 2022 को रीट 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें बोर्ड ने हाल ही में प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, इस पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 25 अगस्त 2022 तक का समय दिया गया था। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थियों को यहां बोनस मार्क्स दिए गए हैं।
इस बार राजस्थान टीईटी परीक्षा 23 और 24 जुलाई को चार शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया गया था, जबकि पेपर-2 दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित था। इसके लिए करीब 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसे क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों का चयन प्रदेश सरकार के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी अपने क्रेडेंशियल के माध्यम से नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के तहत अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रीट रिजल्ट लिंक: REET Result Download Direct Link
REET 2022 Result, यहां करें चेक
- REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- डाउनलोड पर क्लिक कर डेक्सटॉप पर सेव करें।
