जॉब्स

RRC ECR Recruitment 2025: रेलवे में अप्रेंटिस के 1100 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास करें अप्लाई

RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। भारतीय रेलवे के रेलवे भर्ती सेल की तरफ से ईस्ट सेंट्रल रेलवे में एक बहुत ही अच्छी भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी की गई है। इस भर्ती के तहत Apprentice के कुल मिलाकर 1154 पदों पर भर्तियां ली जाएंगी। इसमें आपको सभी जानकारी बताई गई है, इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे विस्तार से बताई गई है।

Image

रेलवे में वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: भारतीय रेलवे के रेलवे भर्ती सेल (RRC) की तरफ से एक बहुत ही अच्छी भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी की गई है। इस भर्ती के तहत Apprentice के कुल मिलाकर 1154 पदों पर भर्तियां ली जाएंगी। इसमें आपको सभी जानकारी बताई गई है, इसकी पूरी जानकारी आपको नीचे विस्तार से बताई गई है।

रेलवे भर्ती सेल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।

RRC Apprentice Recruitment: ऐसे करें आवेदन

  • आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट rrcecr.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको For Online Apply का लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अगले पेज पर आईटीआई प्रमाण पत्र जाति/आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) पासपोर्ट आकार की फोटो अपलोड करें।
  • इसके बाद हस्ताक्षर आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

योग्यता और आयु सीमा

रेलवे की इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या इसके समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है। योग्यता से जुड़ी अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र 24 वर्ष पूरी नहीं की होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है। रेलवे अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों का चयन सीधे मेरिट बेस पर किया जाएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article