जॉब्स

RRB NTPC UG Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन आज से शुरू, 8000 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती, देखें डिटेल

RRB NTPC UG Recruitment 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRBs) आज, 28 अक्टूबर, 2025 को नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी अंडरग्रेजुएट लेवल (NTPC UG) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RRBs की रीजनल वेबसाइट्स से आवेदन कर सकेंगे, जानें किन पदों पर होनी है भर्ती

Image

रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन आज से शुरू, 8000 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती,

RRB NTPC UG Recruitment 2025 Registration Begins: जो लोग रेलवे विभाग में नौकरी की तलाश में रहते हैं, उनके लिए बड़ा अवसर आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRBs) ने आज, 28 अक्टूबर, 2025 से नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी अंडरग्रेजुएट लेवल (NTPC UG) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RRBs की रीजनल वेबसाइट्स से आवेदन कर सकेंगे, जानें किन पदों पर होनी है भर्ती, क्या है इस सरकारी नौकरी की डिटेल

RRB NTPC UG Recruitment 2025 Registration Last Date

उम्मीदवार 27 नवंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। डेडलाइन के बाद अधिकारी किसी भी एप्लीकेशन पर विचार नहीं करेंगे। इसके अलावा कोशिश करें कि अंतिम समय तक के लिए आवेदन न टालें। जितनी जल्दी हो सकें आवेदन कर लें।

RRB NTPC UG Recruitment 2025 Vacancy

मुख्य पदों में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर और टिकट क्लर्क शामिल हैं।

RRB NTPC UG Recruitment 2025 Online Apply

ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:-

स्टेप 1: RRBs की रीजनल वेबसाइट्स पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर, उपलब्ध NTPC UG Registration Link पर क्लिक करें।

स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा करें और फिर लॉग इन करें।

स्टेप 4: एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

स्टेप 5: जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।

स्टेप 6: फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट लें।

RRB NTPC UG Recruitment 2025 VaCancy

इस भर्ती अभियान का मकसद ट्रैफिक असिस्टेंट, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के पदों के लिए कुल 8850 वैकेंसी भरना है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन एप्लीकेशन भरते समय आधार का इस्तेमाल करके अपनी प्राइमरी डिटेल्स वेरिफाई करें, ताकि नॉन-आधार वेरिफाइड एप्लीकेशन के लिए भर्ती प्रक्रिया के हर स्टेज पर स्पेशल डिटेल जांच के कारण होने वाली असुविधा और अतिरिक्त देरी से बचा जा सके।

आधार का इस्तेमाल करके सफल वेरिफिकेशन के लिए, आधार में नाम और जन्मतिथि 10वीं कक्षा पास सर्टिफिकेट में उपलब्ध पूरे नाम और जन्मतिथि से 100% मेल खाना चाहिए। इसी तरह, ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने से पहले आधार को लेटेस्ट फोटो और लेटेस्ट बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आइरिस) के साथ अपडेट किया जाना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article