बॉलीवुड

Sonakshi Sinha की तस्वीरों से छेड़छाड़, शिकायत पर गिरफ्तार हुआ आरोपी; कोर्ट ने किया रिहा

Sonakshi Sinha Action On Morphed Photos: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में उनकी छेड़छाड़ हुई तस्वीरों को वायरल करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया है। हालांकि कोर्ट ने मामले में आरोपी को राहत दी।

Image

Sonakshi Sinha ने मॉर्फ्ड फोटोज के खिलाफ लिया एक्शन

Sonakshi Sinha Action On Morphed Photos: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार 'तू है मेरी किरण' में देखा गया था। इस फिल्म में वह अपने पति जहीर इकबाल संग नजर आईं। लेकिन हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों के कारण नहीं बल्कि अपनी तस्वीरों के साथ हुई छेड़छाड़ के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने उनकी मॉर्फ्ट तस्वीरें वायरल करने वाले शख्स के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में दिल्ली के एक शख्स को गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया। हालांकि रविवार को कोर्ट ने उसे राहत देते हुए रिहा कर दिया और उसकी गिरफ्तारी को भी गैर-कानूनी बताया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tu Hai Meri Kiran: सोनाक्षी-जहीर की फिल्म का संकट टला, मेकर्स ने रिलीज को लेकर दिया बड़ा अपडेट

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपनी तस्वीरों से हुई छेड़छाड़ के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि एक दिल्ली का शख्स उनकी गलत तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आर्यन दीपक जैन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। उसे दिल्ली के जगतपुरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था और बाद में मुंबई लाया गया। मुंबई पुलिस ने आरोपी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया और उसे तीन दिन हिरासत में रखने की मांग भी की। अधिकारियों ने कोर्ट से कहा कि वे आरोपी के उस इलेक्ट्रोनिक डिवाइस को ट्रेस करना चाहते हैं, जिससे उसने सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha संग गणेशोत्सव में पहुंचे जहीर इकबाल, पैर में चोट के बावजूद पत्नी संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

Sonakshi Sinha ने मॉर्फ्ड फोटोज के खिलाफ लिया एक्शन

Sonakshi Sinha ने मॉर्फ्ड फोटोज के खिलाफ लिया एक्शन

    लेकिन कोर्ट ने इस मामले को पूरी तरह से पलट दिया। कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों के अनुरोध को ठुकरा दिया और आरोपी को रिहा कर दिया। मजिस्ट्रेट का मानना था कि पुलिस आरोपी को दिल्ली से मुंबई लाने की कानूनी प्रक्रिया का पालन करने में नाकाम हुई है। वहीं आरोपी के बचाव पक्ष की ओर से भी कहा गया कि पुलिस ने न तो आर्यन दीपक जैन को नोटिस दिया और न ही गिरफ्तारी की कोई सूचना दी। साथ ही पुलिस लोकल मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी को पेश करने से पहले ही उसे मुंबई ले आई।

    कोर्ट ने मामले को लेकर कहा कि पुलिस आरोपी को लोकल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किये बगैर ही मुंबई ले आई है। साथ ही मामले पर कोर्ट का कहना था कि इसमें आगे जांच की जरूरत है, लेकिन तय कानूनी प्रक्रिया का पालन किये बगैर गिरफ्तारी या हिरासत को सही नहीं ठहराया जा सकता है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article