जॉब्स

RRB NTPC Recruitment 2024: रेलवे में 11558 पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास और ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई

RRB NTPC Recruitment 2024 Application Begins: रेलवे में सरकारी नौकरी में पाने का शानदार मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (RRB NTPC) की तरफ से ग्रेजुएट लेवल और इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स 12वीं पास और ग्रेजेुएशन की योग्यता रखते हैं वो इस Railway Job के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

RRB NTPC वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू

Photo : Times Now Digital

RRB NTPC Recruitment 2024 Application Begins: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (RRB NTPC) की तरफ से ग्रेजुएट लेवल और इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेलवे में सरकारी नौकरी में पाने का शानदार मौका है। जो कैंडिडेट्स 12वीं पास और ग्रेजेुएशन की योग्यता रखते हैं वो RRB NTPC की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे एनटीपीसी की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

RRB NTPC Application: ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Railway Non Technical Popular Categories NTPC Graduate Level Post Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RRB NTPC Graduate Level Post Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

RRB NTPC Inter Level वैकेंसी डिटेल्स

  1. चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर- 1,736
  2. स्टेशन मास्टर- 994
  3. गुड्स ट्रेन मैनेजर- 3,144
  4. जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट- 1,507
  5. सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 732

RRB NTPC Graduate Level Recruitment Details

  1. कमर्शियल कम टिकट क्लर्क- 2,022
  2. अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट- 361
  3. जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 990
  4. ट्रेन क्लर्क- 72

एप्लीकेशन फीस

इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। इसमें जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए फीस 500 रुपये है। वहीं, एससी-एसटी, दिव्यांग और महिला कैंडिडेट्स 250 रुपये में आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन फीस जमा करने के लिए ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article