जॉब्स

RRB JE Recruitment 2024: रेलवे में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई, लास्ट डेट नजदीक

RRB Junior Engineer Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर 29 अगस्त तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

RRB Junior Engineer Recruitment 2024

RRB Junior Engineer Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है।रेलवे में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर 29 अगस्त 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थी 30 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

RRB Junior Engineer Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में कुल 7951 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, केमिकल सुपरवाइजर/रिसर्च एंड मेटलर्जीकल सुपरवाइजर/रिसर्च के 17 पद और जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरीटेडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जीकल असिस्टेंट के 7934 पद शामिल हैं। बता दें कि जूनियर इंजीनियर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

RRB Junior Engineer Qualification: कौन कर सकेगा आवेदन

रेलवे में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 36 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for RRB JE Recruitment 2024

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेई ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

RRB Junior Engineer Online Form: कितना देना होगा शुल्क

आरआरबी जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी I, सीबीटी II, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी 29 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article