RRB Group D Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह रेलवे भर्ती बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर आज यानी 1 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, 3 मार्च तक आवेदन शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। वहीं, अभ्यर्थी 4 मार्च से 13 मार्च तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले आवेदन पत्र में सुधार करने की तारीख 25 फरवरी से 6 मार्च तक थी।
RRB Group D Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से रेसले में प्वाइंट्समैन, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट ब्रिज, ट्रैक मैनेजर, असिस्टेंट लोको शेड जैसे कुल 32438 पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
How to apply for RRB Group D Vacancy 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
RRB Group D Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
आरआरबी ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 36 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।
