जॉब्स

RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों पर निकली वैकेंसी, कल से करें आवेदन

RRB ALP Recruitment 2025, Sarkari Naukri: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों पर भर्ती निकाली है। यहां आवेदन के लिए कल यानी 10 अप्रैल को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। पंजीकरण की आखिरी तारीख 9 मई 2025 है। यहां आप रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के 9000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

RRB ALP Recruitment 2025, Sarkari Naukri: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RRB ALP Recruitment 2025) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के 9900 पदों पर भर्ती (RRB ALP Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन (RRB Assistant Loco Pilot Vacancy) कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए कल यानी 10 अप्रैल 2025 से लिंक एक्टिव कर (RRB Loco Pilot Recruitment) दिया जाएगा। पंजीकरण की आखिरी तारीख 9 मई 2025 है। यहां आप रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

RRB ALP Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

रेलवे एएलपी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई या संबंधित ट्रेड में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल है। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

How To Apply RRB ALP Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Railway ALP Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, लॉगइन क्रेडेंशियल आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज निर्धारित केबी में अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान का भुगतान पर सबमिट पर क्लिक करें।

RRB ALP Selection Process: चयन प्रक्रिया

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सीबीटी 1 में सफल होने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। फिर दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

सीबीटी 1 और 2 कैसा होगा

आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा 1 घंटे की होगी। यहां 75 सवाल पूछे जाएंगे। यहां गणित, मेंटल एबिलिटी, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस के सवाल पूछे जाएंगे। जबकि सीबीटी 2 की परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी। यहां पेपर दो भागों में विभाजित होगा। पार्ट ए में 100 प्रश्न होंगे, इसे 1 घंटे में सॉल्व करना होगा। जबकि पार्ट बी में 75 प्रश्नों को 1 घंटे में सॉल्व करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप आवेदन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article