एजुकेशन

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट के 3548 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें अप्लाई

RRB Railway NTPC Graduate Recruitment 2026 Last Date: रेललवे भर्ती बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी) 2026 के 3548 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 8 नवंबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

Image

RRB Railway NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख

RRB Railway NTPC Graduate Recruitment 2026 Last Date: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway NTPC Recruitment 2026) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (एनटीपीसी) 2026 के 3548 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 8 नवंबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यहां भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 26 सितंबर को जारी किया गया था। आवेदन के लिए लिंक 8 अक्टूबर 2026 को एक्टिव किया गया था। वहीं इससे पहले अप्लाई करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर थी जिसे बढ़ाकर 8 नवंबर किया गया था।

इन पदों पर की जाएगी भर्ती

बता दें आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती केंद्रीय रोजगार सूचना CEN 06/2026 के तहत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,548 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर, चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री आवश्यक है। यहां आप आवेदन से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

बता दें रेलवे में एनटीपीसी ग्रेजुएट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्ती किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां सरकारी नियमों के तहत अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कैसे करें यूपी पीईटी आंसर की पर ऑब्जेक्शन

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर Recruitment वाले सेक्शन पर क्लिक करें। अब RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें। फिर Apply के लिएं पर जाएं। इसके बाद Application Form पूरा भरें। यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें। आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा। भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मौका

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में सुधार का भी मौका मिलेगा। आरआरबी के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए 9 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। हालांकि, अकाउंट बनाते समय दर्ज की गई कुछ जानकारियों और चुने गए आरआरबी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और आवेदन करते समय अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी ध्यान से भरें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article