RRB ALP Recruitment 2025
RRB ALP Recruitment 2025 Notification Released: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए आज यानी 12 अप्रैल से 11 मई तक आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 13 मई निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 14 मई से 23 मई तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
जारी सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 9970 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 4116 पद, एससी के लिए 1716 पद, एसटी के लिए 858 पद, ओबीसी के लिए 2289 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 991 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये महीने वेतन मिलेगा। बता दें कि अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।
आरआरबी एएलपी के लिए योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही एनसीवीटी/एससीवीटी से संबद्ध किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईआईटी किया होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
आरआरबी एएलपी आवेदन के लिए लिए सामान्य/ओबीसी/ ईडबल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीएच और सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।