जॉब्स

राजस्थान सरकार में निकली सरकारी नौकरी, 22 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

RPSC Sarkari Naukri: राजस्थान सरकार ने सरकारी नौकरी निकाली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जियोलॉजिस्ट के 56 पदों को भरा जाएगा। पदों का विवरण नीचे खबर में दिया गया है। जानें इस सरकारी जॉब के लिए कौन व कब से कर सकता है आवेदन, क्या है अंतिम तिथि

Image

राजस्थान में आई सरकारी नौकरी

RPSC Sarkari Naukri: राजस्थान में सरकारी नौकरी देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जियोलॉजिस्ट के पदों को भरने के लिए आवदेन मंगाए हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 56 पदों को भरा जाएगा। पदों का विवरण नीचे खबर में दिया गया है। जानें इस सरकारी जॉब के लिए कौन व कब से कर सकता है आवेदन, क्या है अंतिम तिथि

RPSC Geologist Recruitment 2024, पदों का विवरण

कुल 56 पदों में से 32 जियोलॉजिस्ट के लिए हैं जबकि 24 असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर के लिए उपलब्ध हैं।

RPSC Geologist Recruitment 2024, शैक्षणिक योग्यता

अगर आप भी जियोलॉजिस्ट बनने का मन रखते हैं, तो जल्द इस नौकरी के लिए आवेदन करें। शैक्षणिक योग्यता के लिए नीचे पीडीएफ लिंक देखें, पहले पेज पर भी शैक्षणिक योग्यता दी गई है।

RPSC Geologist Recruitment 2024, महत्वपूर्ण तिथियां

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 अगस्त, 2024 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई, 2024 से शुरू होगी।

RPSC Geologist Recruitment 2024, आवेदन के लिए लिंक

जियोलॉजिस्ट की नौकरी पाने के लिए आपको rpsc.rajasthan.gov.in पर जाने की जरूरत है। विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

RPSC Geologist Recruitment 2024, नोटिफिकेशन कैसे देखें?

  • Recruitment Advertisements पर क्लिक करें।
  • अब MINES AND GEOLOGY DEPT. EXAM 2024 के सामने डाउनलोड लिंक पर जाएं।
  • पीडीएफ खुल जाएगी।

इन पदों पर 20 से 20 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article