RPSC Rajasthan Assistant Statistical Officer Exam 2022 Result Declared, RPSC ASO Result 2022 Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट स्टैटिसटिकल ऑफिसर (ASO) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2021 में भाग लिया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
RPSC ASO Exam 2022: इतने अभ्यर्थी रहे सफल
आयोग द्वारा असिस्टेंट स्टैटिसटिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 8 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में 449 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। पात्रता की समस्त शर्ते नियमानुसार पूरी न करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी।
RPSC ASO Result 2022: यहां देखें नतीजे
अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से भी राजस्थान सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2021 के नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download RPSC Assistant Statistical Officer Exam 2022 Result
- सबसे पहले अभ्यर्थी राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर देख रहे 'न्यूज एंड इवेंट्स' सेक्शन में जाएं। यहां 'Result Preamble and Cut Off Marks (Provisional List of Candidates for Eligibility Checking) for Asst. Statistical Officer - 2021' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
RPSC ASO Vacancy 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में असिस्टेंट स्टैटिसटिकल ऑफिसर यानी सहायक सांख्यिकी अधिकारी के कुल 218 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें, नॉन टीएसपी क्षेत्र के 203 पद और टीएसपी क्षेत्र के 15 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 1 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
