RML Nursing Officer Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: मेडिकल की पढ़ाई कर सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RML Nursing Officer Recruitment 2025) खबर है। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती (RML Nursing Officer Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 422 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drrmlims.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2025 है। यहां आप आरएमएलआईएमएस के नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
RML Nursing Officer Recruitment 2025 Qualification: शैक्षणिक योग्यता
आरएमएल के नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी नर्सिंग या फिर बीएससी नर्सिंग (पोस्ट सर्टिफिकेट) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा स्टेट या इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड हो या जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा और स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के साथ दो साल का अनुभव होना अनिवार्य है।
RML Nursing Officer Recruitment 2025: आयु सीमा
वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
RML Nursing Officer Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले drrmlims.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RMLIMS Nursing Officer Recruitmenbt 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवदेन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
RML Nursing Officer Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
आरएमएल के नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) व ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1180 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांगजनों के लिए 708 रुपये शुल्क है।
RML Nursing Officer Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन स्क्रीनिंग परीक्षा व मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
