तकनीशियन अप्रेंटिस 54RCFL Apprentice Recruitment 2024: अप्रेंटिसशिप करने की सोच रहे हैं, तो यहां देखें आपके लिए बड़ी खबर आ गई है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (Rashtriya Chemicals and Fertilizers Limited) में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन फॉर्म जारी किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द इस अवसर का लाभ उठाएं। जानें कौन कर सकता है आवेदन, क्या है अंतिम तिथि
यह तो आप जानते ही हैं कि अप्रेंटिस को हिंदी में प्रशिक्षु कहते हैं। अप्रेंटिसशिप से विभिन्न प्रकार के लोगों को आकर्षित करने में मदद मिलती है, जिनमें स्कूल या कॉलेज से निकले युवा प्रतिभावान लोगों से लेकर करियर में बदलाव चाहने वाले अनुभवी प्रतिभावान लोग शामिल हैं।
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस | 31 |
| तकनीशियन अप्रेंटिस | 54 |
| ट्रेड अप्रेंटिस | 80 |
| कुल | 165 |
RCFL Apprentice Recruitment 2024 Last Date, अंतिम तिथि
इस बार यह मौका राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) की तरफ से आया है। इसके तहत, विभिन्न विषयों में 165 अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें, विभिन्न विषयों में उपलब्ध ग्रेजुएट/ टेक्नीशियन/ ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जुलाई, 2024 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| ऑनलाइन आवेदन करने की आरंभ तिथि | 05/07/2024 प्रातः 10:00 बजे |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 19/07/2024 सायं 5:00 बजे |
RCFL Apprentice Recruitment 2024 Selection Procedure, चयन
चयन निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता में आवेदक द्वारा प्राप्त प्रतिशत मानदंड और लागू आरक्षण के क्रम में तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
RCFL Apprentice Recruitment 2024 Apply Online, कैसे करें अप्लाई
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइटrcfltd.com पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर RCFL Apprentice 2024 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक विवरण दें।
चरण 4: अब कृपया आवेदन पत्र जमा करें।
चरण 5: उसके बाद, कृपया आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
RCFL Apprentice Recruitment 2024 Eligibility, शैक्षणिक योग्यता
- ग्रेजुएट अपरेंटिस: किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री।
- डिप्लोमा अपरेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा।
- ट्रेड अपरेंटिस: 12वीं कक्षा की परीक्षा पास/ बी.एससी.
