जॉब्स

Rajasthan Police SI Recruitment 2024: राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर टेलीकॉम की वैकेंसी, 40000 से ज्यादा सैलरी, यहां करें आवेदन

Rajasthan Police SI Telecom Recruitment 2024: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से नई वैकेंसी जारी हुई है। राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर टेलीकॉम के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर टेलीकॉम के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 98 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Image

राजस्थान पुलिस SI भर्ती

Photo : Twitter

Rajasthan Police SI Telecom Recruitment 2024: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से नई वैकेंसी जारी हुई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 98 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

राजस्थान में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 नवंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए बहुत कम समय बचा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2024 को बंद हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

RPSC SI Telecom के लिए ऐसे करें आवेदन

  • राजस्थान पुलिस की वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Rajasthan Police Sub Inspector (SI Telecom) Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरा जा सकता है।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RPSC SI Telecom Eligibility: क्या चाहिए योग्यता?

राजस्थान पुलिस एसआई टेलिकॉम (RPSC SI Telecom Vacancy 2024) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स विषयों के साथ बीएससी पास किया हो। इसके अलावा टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीई या बीटेक की डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है। ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। इस पद पर सेलेक्ट होने पर पे लेवल 11 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 34,500 होगी। इसके अलावा कई भत्तों का लाभ मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article