शहर

नोएडा सेक्टर 126 की छह दुकानों में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत, मौके पर दमकल की गाड़ियां

Noida News: नोएडा के सेक्टर 126 में करीब छह दुकानों में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने की भी सूचना है।

Image

नोएडा सेक्टर-126 की दुकानों में लगी आग

Photo : ANI

Noida News: नोएडा के सेक्टर 126 में करीब छह दुकानों में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने की भी सूचना है। नोएडा पुलिस के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में एलपीजी (LPG) सिलेंडर मिले हैं। अग्निशमन विभाग की टीम सिलेंडरों से जुड़े खतरे से निपटने में जुटी है। इसके साथ ही, यह पता लगाने के लिए तलाशी और बचाव अभियान चलाया जा रहा है कि कहीं कोई व्यक्ति आग में फंसा तो नहीं है। फिलहाल, दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

दिल्ली की फैक्टरी में दमकल की 35 गाड़ियों से संभाला मोर्चा

इस बीच, दिल्ली के मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने के लिए 15 घंटे से अधिक समय तक अभियान चलाया गया। आग बुझाने के लिए शनिवार सुबह तक 35 से अधिक दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। इस आग की चपेट में आसपास की दो अन्य फैक्टरियां भी आ गईं।

शुरुआती अग्निशमन अभियान के बाद आग प्रभावित इमारतों में कूलिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान फैक्टरी से धुआं निकलता रहा।

बकौल एजेंसी, दमकल अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र के बी-41 स्थित एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग ने तीन फैक्टरियों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके बाद घटना को 'मध्यम श्रेणी' में रखा गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article