बिजनेस

सीनियर सिटीजन्स FD रेट्स अक्टूबर 2026: एफडी पर पाएं 8.5% तक ब्याज, जानें सरकारी, प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंकों की नई दरें

Senior Citizen FD Rates October 2026: अक्टूबर 2026 में आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद बैंकों ने एफडी दरें बढ़ाई हैं। वरिष्ठ नागरिकों को स्मॉल फाइनेंस बैंकों में सबसे ज्यादा 8.5% तक ब्याज मिल रहा है।

Image

सीनियर सिटीजन FD दरें (अक्टूबर 2026): 8.5% तक पाएं ब्याज

Photo : iStock

Senior Citizen FD Rates October 2026 : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 7 अक्टूबर को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी (5.25% से बढ़ाकर 5.50%) करने के बाद देश के कई प्रमुख बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में संशोधन किया है। ऐसे में अक्टूबर 2026 में वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए बैंक एफडी में निवेश कर बेहतर रिटर्न हासिल करने का शानदार मौका है। हाल ही में इंडियन बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की रिटेल टर्म डिपॉजिट की चुनिंदा अवधि की दरों में 15 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया है। अब बैंक की IND Grow (555 दिन) और IND Prosper (777 दिन) एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को क्रमशः 7.30% और 7.25% तक का वार्षिक ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा श्रीराम फाइनेंस ने भी 11 अक्टूबर से वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए एफडी दरों में बढ़ोतरी की है। अगर आप भी एफडी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं अक्टूबर 2026 में सरकारी, प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंकों द्वारा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही उच्चतम ब्याज दरों की पूरी तुलना।

सरकारी बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए उच्चतम एफडी दरें

सरकारी बैंकों की बात करें तो बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक 7.45% प्रति वर्ष का ब्याज दे रहा है। इसके बाद पंजाब एंड सिंध बैंक 7.35% की उच्चतम दर की पेशकश कर रहा है।

  • 1 साल की अवधि: बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक सबसे ज्यादा 7% का सालाना ब्याज दे रहे हैं।
  • 3 साल की अवधि: बैंक ऑफ इंडिया 7.45% का उच्चतम ब्याज दे रहा है।
  • 5 साल की अवधि: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 7.05% का उच्चतम ब्याज ऑफर कर रहा है।

प्रमुख सरकारी बैंकों की ब्याज दरें (% प्रति वर्ष)

  • बैंक ऑफ इंडिया: उच्चतम - 7.45% | 1 साल - 7.00% | 3 साल - 7.45% | 5 साल - 6.75%
  • पंजाब एंड सिंध बैंक: उच्चतम - 7.35% | 1 साल - 6.35% | 3 साल - 6.35% | 5 साल - 6.45%
  • बैंक ऑफ बड़ौदा / सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: उच्चतम - 7.25%
  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI): उच्चतम - 7.05% | 1 साल - 6.75% | 3 साल - 6.80% | 5 साल - 7.05%

प्राइवेट बैंकों में एफडी पर आकर्षक ब्याज

निजी क्षेत्र के बैंकों में SBM बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.15% प्रति वर्ष की उच्चतम दर दे रहा है। इसके बाद DCB बैंक (8.00%) और बंधन बैंक (7.95%) का स्थान है।

  • 1 साल की अवधि: SBM बैंक सबसे अधिक 7.60% का ब्याज दे रहा है।
  • 3 साल की अवधि: बंधन बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक सबसे ज्यादा 7.75% का वार्षिक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
  • 5 साल की अवधि: DCB बैंक 8.00% का सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है।

प्रमुख प्राइवेट बैंकों की ब्याज दरें (% प्रति वर्ष)

  • SBM बैंक: उच्चतम - 8.15% | 1 साल - 7.60% | 3 साल - 7.60% | 5 साल - 7.50%
  • DCB बैंक: उच्चतम - 8.00% | 1 साल - 7.15% | 3 साल - 7.25% | 5 साल - 8.00%
  • बंधन बैंक: उच्चतम - 7.95% | 1 साल - 7.50% | 3 साल - 7.75% | 5 साल - 6.60%
  • इंडसइंड / यस बैंक / धनलक्ष्मी बैंक: उच्चतम - 7.75%
  • HDFC बैंक / ICICI बैंक: उच्चतम - 7.10% | 1 साल - 6.75% | 3 साल - 6.95% | 5 साल - 6.90%

स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) दे रहे हैं सबसे ज्यादा 8.5% का रिटर्न

अगर आप उच्चतम ब्याज दर हासिल करना चाहते हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे हैं। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% प्रति वर्ष तक की उच्चतम दर दे रहे हैं।

  • 1 साल की अवधि: यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे ज्यादा 8.00% का ब्याज ऑफर कर रहा है।
  • 3 साल की अवधि: जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.30% का ब्याज दे रहा है।
  • 5 साल की अवधि: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.50% का सबसे अधिक ब्याज दे रहा है।

प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंकों की ब्याज दरें (% प्रति वर्ष)

  • इक्विटास / ESAF / सूर्योदय SFB: उच्चतम - 8.50%
  • जना / उज्जीवन SFB: उच्चतम - 8.30%
  • शिवालिक / उत्कर्ष SFB: उच्चतम - 8.25%
  • यूनिटी SFB: उच्चतम - 8.00% | 1 साल - 8.00%

अक्टूबर 2026 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए FDs पर रिटर्न के लिहाज से स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहे हैं, जहां 8.5% तक का ब्याज मिल रहा है। हालांकि, जो निवेशक पूर्ण सुरक्षा और भरोसे को प्राथमिकता देते हैं, वे बैंक ऑफ इंडिया (7.45%) या एसबीआई (7.05%) जैसे सरकारी बैंकों और SBM बैंक (8.15%) या DCB बैंक (8.00%) जैसे प्राइवेट बैंकों में अपनी जरूरत और अवधि के हिसाब से निवेश चुन सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article